गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत चतरा-हजारीबाग मुख्य बॉर्डर पर स्थित बलबल ग्राम कुंड जल स्थल मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में शनिवार को बलबल बागेश्वरी न्यास ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रकाश भोक्ता ने की, जबकि संचालन समिति सचिव सह मुखिया जगदीश यादव ने किया। बैठक में ट्रस्ट को सशक्त और व्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट की कार्यकारिणी में कुल 51 सदस्य शामिल किए जाएंगे। साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से बलबल क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मंदिर परिसर के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर कोषाध्यक्ष अर्जुन यादव, उप-कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, सदस्य काली गोप, सिकंदर रवानी, सुरेंद्र राम, प्रभु यादव, रामकुमार अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, राजू कुमार, शंभु कुमार राणा, गंदोरी यादव, बैजनाथ प्रसाद सहित दर्जनों समिति सदस्य उपस्थित थे।
बलबल बागेश्वरी न्यास ट्रस्ट की बैठक, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने का निर्णय

On: February 21, 2026 11:24 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1183176
Total views : 3016771