Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

On: February 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलगा आंगनबाड़ी केंद्र के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रजत राज पिता विजेंद्र चौधरी तथा कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी निवासी छोटन कुमार पिता बीरेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी शिवा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सलगा आंगनबाड़ी केंद्र के पास अवैध नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर गठित छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

रॉयल एकेडमी से कक्षा 2 का छात्र लापता, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

बलबल बागेश्वरी न्यास ट्रस्ट की बैठक, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने का निर्णय

आईटीआई को लेकर विवादरू विधायक ने जवाब को बताया भ्रामक, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इटखोरी महोत्सव में लोकल कलाकारों की धूम, कैलाश खेर की प्रस्तुति ने बांधा समां

तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, कलाकरों की प्रस्तुति ने बांधा समां

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 हजार से ज्यादा नोटिस हुए निर्गत: डालसा

संत लॉरेंस स्कूल में एक हादसे में नर्सरी में पढ़ रहे एक बच्चे की मौत

मतदान दल के समन्वय बनाएं, समय पर लें प्रतिवेदन : डॉ ताराचंद

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

बाईक रैली के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक,23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

*शोरगुल थमने के पहले बाइक पर बैठकर निकली भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव – लोगों ने कहा अबकी बार शकुंतला ही*

*केंद्र व राज्य सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई जैसी समस्या पर रोक के लिए बजट बनाना चाहिए:- विजय सिंह*

Leave a Comment