Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी की खुशियां बनीं खौफनाक मंजर! 8 साल की मासूम से दरिंदगी, ड्रोन फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शहनाई की गूंज, खुशियों का माहौल… लेकिन उसी शादी समारोह में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। रिश्तेदारी में आई 8 साल की मासूम अचानक लापता हुई… और कुछ ही देर बाद खून से लथपथ झाड़ियों में मिली। जश्न के बीच हुई इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। जंगल कौड़िया क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीपीगंज थाना क्षेत्र की इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासूम अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। देर रात जयमाल कार्यक्रम के दौरान जब लोग समारोह में व्यस्त थे, तभी बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा तलाश शुरू की गई।

कुछ देर बाद समारोह स्थल से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली। परिजन तत्काल उसे जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची बेहोश है और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह सीओ अनुराग सिंह और पीपीगंज पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच के दौरान शादी समारोह में लगे ड्रोन कैमरे की फुटेज अहम साबित हुई। फुटेज में एक युवक बच्ची का हाथ पकड़कर पंडाल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महत्वपूर्ण: पीड़िता की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है। नाबालिग से जुड़े मामलों में उसकी पहचान उजागर करना दंडनीय अपराध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment