चतरा। आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार अग्रवाल ने स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती तथा चेकपोस्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, थाना प्रभारी चतरा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा मतपेटियों एवं चुनाव सामग्री की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए गए हैं।
नगरपालिका निर्वाचन-2026ः स्ट्रांग रूम का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

On: February 21, 2026 11:37 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1182191
Total views : 3015490