
चतरा। नगर परिषद चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ संदीप कुमार ने किया। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान आम नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि मतदान के दिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती की व्यवस्था रहेगी, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।






















Total Users : 814767
Total views : 2518645