Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

संत लॉरेंस स्कूल में एक हादसे में नर्सरी में पढ़ रहे एक बच्चे की मौत

On: February 21, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा /भंडरा । थाना क्षेत्र के झिको चट्टी गांव स्थित संत लॉरेंस स्कूल में एक हादसे में नर्सरी में पढ़ रहे एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी मुकेश उरांव के छह वर्षीय पुत्र सूर्यन उरांव स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे भोजन के पश्चात सूर्यन अपना चप्पल लेने के लिये लोहे के रेक में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान रेक उसके उपर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। बाद में इलाज के लिये उसे बेडो लें जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है।मामले को लेकर भंडरा पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से घटना के बारे में जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। यह घटना स्कूल में सुरक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करती है। इसकी चर्चा लोगों में जोरों पर है। तीन माह पहले ही मुकेश उरांव ने अपने दोनों जुड़वा बच्चों आर्यन उरांव और सूर्यन उरांव का नामांकन नर्सरी कक्षा में कराया गया था। स्कूल के शिक्षकों के अनुसार घटना के दौरान आर्यन भी घटना स्थल पर मौजूद था। स्कूल में अपने दोनों बच्चों का नामांकन कराने के पश्चात मुकेश उरांव अपनी पत्नि के साथ रोजी रोटी के तलाश में झारखंड़ से बाहर चला गया है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा दोनों को रांची लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 हजार से ज्यादा नोटिस हुए निर्गत: डालसा

मतदान दल के समन्वय बनाएं, समय पर लें प्रतिवेदन : डॉ ताराचंद

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

बाईक रैली के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक,23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

*शोरगुल थमने के पहले बाइक पर बैठकर निकली भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव – लोगों ने कहा अबकी बार शकुंतला ही*

*केंद्र व राज्य सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई जैसी समस्या पर रोक के लिए बजट बनाना चाहिए:- विजय सिंह*

मानव–वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के लिए विधिक जागरूकता अभियान, मुआवजा व नि:शुल्क सहायता की जानकारी

वार्ड नंबर 20 बना हॉट सीट, रमेश कुमार ‘चीनी’ का रोड शो और बाइक रैली

पेड़ पर लाउडस्पीकर से बढ़ा विवाद! दो गुट आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन की पहल से टला बड़ा तनाव

प्रेम प्रसंग बना खून की वजह! यादव मंडल हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त संदेश

बाबर-बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण रोकने की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

घाटी में मौत बनकर पलटा ट्रक: कार दबने से चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

Leave a Comment