Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, कलाकरों की प्रस्तुति ने बांधा समां

On: February 21, 2026 11:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। 20 फरवरी 2026 को आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य कार्यक्रम स्थल पर हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांस्कृतिक संध्या के दौरान दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही। कलाकारों के मंच पर आते ही दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। द्वितीय दिवस के सायंकालीन सत्र में स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता एवं दीप्ती कुमारी ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। ओडिशा का पारंपरिक गोटीपुवा नृत्य और ओडिसी लोकनृत्य ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को मंच पर साकार किया। सिमरन शाह डांस ग्रुप की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने ‘कैलासा’ ग्रुप के साथ मंच पर पहुंचे। उन्होंने “तेरी दीवानी” और “सैयाँ” जैसे लोकप्रिय सूफी एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। आधुनिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर संगीतमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सभी कलाकारों स्थानीय और राष्ट्रीय को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाया है। इसी क्रम में 19 और 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आयोजित वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमें युवाओं और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के अंतिम दिन 21 फरवरी को साक्षी प्रिया दुबे, गोंड नृत्य दल, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृणालिनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी और किस्सु राहुल डांस ग्रुप प्रस्तुति देंगे। रात्रि 9ः15 से 11 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी मंच संभालेंगी। इसके उपरांत रात्रि 11 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

Leave a Comment