Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

On: February 21, 2026 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा।नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की तैयारियों को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई।

बैठक में उपायुक्त ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच को लेकर सभी कोषांगों को आवश्यक निर्देश दिये। कार्मिक कोषांग को सभी मतदान कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने, सामग्री कोषांग को डिस्पैच से पूर्व सभी सामग्रियां हस्तगत करा देने व मतपेटिकाएं तैयार रखने, मतपत्रों की व्यवस्था, वाहन कोषांग को वाहनों की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। पोलिंग पार्टियां 22 फरवरी (रविवार) को सुबह 8.30 बजे से समाहरणालय परिसर लोहरदगा में रिपोर्ट करेंगी। वहां पोलिंग पार्टियों का मिलान कर व उन्हें आवश्यक मतदान सामग्री हस्तगत कर उनके सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ रवाना किया जाएगा।

जोनल मजिस्ट्रेट लगातार मतदान पर नजर रखेंगे उपायुक्त ने कहा कि मतदान (23 फरवरी) शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। दोनों जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर तुरंत सूचना देंगे। सभी निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी अपने-अपने संबंधित वार्ड में नजर बनाये रखेंगे। मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी हेतु सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी अधिष्ठापित किये गए हैं।

 

_आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, जोनल दण्डाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा सभी सेक्टर दण्डाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।_

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मतदान दल के समन्वय बनाएं, समय पर लें प्रतिवेदन : डॉ ताराचंद

बाईक रैली के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक,23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

*शोरगुल थमने के पहले बाइक पर बैठकर निकली भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव – लोगों ने कहा अबकी बार शकुंतला ही*

*केंद्र व राज्य सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई जैसी समस्या पर रोक के लिए बजट बनाना चाहिए:- विजय सिंह*

मानव–वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के लिए विधिक जागरूकता अभियान, मुआवजा व नि:शुल्क सहायता की जानकारी

वार्ड नंबर 20 बना हॉट सीट, रमेश कुमार ‘चीनी’ का रोड शो और बाइक रैली

पेड़ पर लाउडस्पीकर से बढ़ा विवाद! दो गुट आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन की पहल से टला बड़ा तनाव

प्रेम प्रसंग बना खून की वजह! यादव मंडल हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त संदेश

बाबर-बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण रोकने की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

घाटी में मौत बनकर पलटा ट्रक: कार दबने से चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

1051 कलश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

Leave a Comment