Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 हजार से ज्यादा नोटिस हुए निर्गत: डालसा

On: February 21, 2026 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

झालसा, रांची के निर्देशानुसार और पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर 21 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राजेश कुमार ने विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में ऋण वसूली, एनपीए खातों, वाहन ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण तथा अन्य बैंकिंग विवादों से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डालसा सचिव ने कहा कि 14 मार्च 2026 को वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक बैंक संबंधी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उपस्थित बैंक अधिकारियों ने बताया की 15 हजार से ज्यादा नोटिस बैंक मामलों को लेकर निर्गत किए गए हैं. जबकि डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सब मिलाकर 20 हजार से ज्यादा नोटिस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जारी किए जा चुके हैं.

उन्होंने बैंकों से अपील की कि अधिक से अधिक पात्र खाताधारकों को नोटिस भेजकर लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि समझौता योग्य मामलों में लचीला रुख अपनाते हुए लाभुकों को राहत प्रदान की जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके। वहीं वैसे मामले जो बैंक से संबंधित हैं और न्यायालय में लंबित है। यदि मामले को दोनों पक्ष आपसी सुलह के साथ समाप्त करना चाहते हैं, उनके लिए जिला के 17 विभिन्न बैंकों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. नोडल अधिकारी न्यायालय में लंबित बैंक से संबंधित मामले का निष्पादन कराने के लिए स्पेशल मध्यस्थता ड्राईव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं सभी बैंक अधिकारियों ने नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आश्वासन दिया। मौके पर एलडीएम नितिन किशोर, एसबीआई चीफ़ मैनेजर सौरभ कुमार, जेजीबी शाखा प्रबंधक मो एहतेशाम अहमद, एचडीएफसी से उत्तम कुमार, पीएनबी से मनीष कुमार, केनरा बैंक से अविनाश राजा, कोटक महिंद्रा से मो आसिफ रजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

नगरपालिका निर्वाचन-2026ः स्ट्रांग रूम का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव से पहले फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

रॉयल एकेडमी से कक्षा 2 का छात्र लापता, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

बलबल बागेश्वरी न्यास ट्रस्ट की बैठक, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने का निर्णय

आईटीआई को लेकर विवादरू विधायक ने जवाब को बताया भ्रामक, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इटखोरी महोत्सव में लोकल कलाकारों की धूम, कैलाश खेर की प्रस्तुति ने बांधा समां

तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, कलाकरों की प्रस्तुति ने बांधा समां

संत लॉरेंस स्कूल में एक हादसे में नर्सरी में पढ़ रहे एक बच्चे की मौत

मतदान दल के समन्वय बनाएं, समय पर लें प्रतिवेदन : डॉ ताराचंद

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

बाईक रैली के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक,23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

Leave a Comment