
WhatsApp Group Join Now

गुमला – नगर निकाय चुनाव 2026 में गुमला नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार शकुंतला उरांव भाजपा समर्पित ने चुनाव प्रचार-प्रसार थमने के अंतिम दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं जिसमें महिला एवं पुरुष शामिल हैं एक बाइक रैली निकाली गई और इस बाइक रैली में बाइक पर बैठकर गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भगवा पट्टा के साथ अबकी बार शकुंतला उरांव का जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया गया इस मौके पर शहरी क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि अबकी बार बस शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक पहुंचाने है और शहर को साफ-सुथरा एवं नगर परिषद क्षेत्र में विकास की धारा बहाने के लिए योग्य उम्मीदवार को चुनावी मैदान में फतह दिलानी है। भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव भी पुरे दमखम से चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही दिन-रात मेहनत और रणनीति के साथ डोर-टू-डोर जनसमर्थन जूटाने निकल पड़ी थी और बड़े उत्साह के साथ लोगों ने इस बार अध्यक्ष पद उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक पहुंचाने का संदेश एवं आशीर्वाद देते हुए कहा है कि नगर परिषद गुमला के लिए आरक्षित सीट जो अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट है शकुंतला उरांव सटीक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा भी कुल 9 उम्मीदवारों को लेकर चले तो बाजार में चर्चा है कि झामुमो समर्पित उम्मीदवार एवं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार में मत विभाजन होना तय है जिसका फायदा होगा और साथ ही भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक पहुंचाने में मतदाताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत भी विजय द्वार तक पहुंचाने में सफल होगी।





















Total Users : 814553
Total views : 2518376