Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

1051 कलश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

On: February 21, 2026 12:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के गोदोबार गांव में शुक्रवार को छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 1051 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश उठाकर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लीलाजन नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञाचार्य भागवत भास्कर श्री स्वामी पुरुषोत्तमा आचार्य जी महाराज के सान्निध्य में अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आचार्य का अभिनंदन किया। आयोजन समिति ने बताया कि छह दिनों तक प्रतिदिन श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करेंगे तथा प्रतिदिन रात्रि 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक भागवत कथा एवं प्रवचन का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर बनारस, वृंदावन, काशी और मथुरा से आए साधु-संतों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युगल सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, मुखिया ब्रिज किशोर सिंह, श्रीनिवास कुमार, पवन सिंह, सरदार बलवंत सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में अनूप कुमार, अजीत सिंह, टुनटुन सिंह, नवल कुमार सिंह, विपिन कुमार शांडिल्य एवं समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होकर महायज्ञ का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

घाटी में मौत बनकर पलटा ट्रक: कार दबने से चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

बलबल को पर्यटन ग्रेड ‘ए’ में शामिल करने की मांग, सांसद कालीचरण सिंह से कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, जेसीबी उपयोग पर उठे सवाल

आयुष केंद्र पर लापरवाही का आरोप, औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

चेकडैम व नहर मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, छात्र संघ ने की जांच की मांग

दीदी बाड़ी योजना में घूसखोरी का खेल: 6 हजार लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Comment