Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

On: February 21, 2026 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक के समीप आईपीएल की तर्ज पर आयोजित जीपीएल (गिद्धौर प्रीमियर क्रिकेट लीग) के तीसरे सीजन की नीलामी शुक्रवार को संपन्न हुई। नीलामी कार्यक्रम का आयोजन जीपीएल संचालन समिति के अध्यक्ष निरंजन दांगी के नेतृत्व में किया गया। नीलामी में विकास ट्रेडर्स, हिंदुस्तान फाइटर, सेठी बर्ड्स, सिंदुआरी फाइटर, टाइटंस टाइगर और पैंथर इलेवन टीमों ने भाग लिया। इस दौरान पैंथर 11 ने अमित कुमार गुप्ता को सर्वाधिक 1100 रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। हिंदुस्तान फाइटर ने सुमित कुमार को 1040 रुपये में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा, जबकि टाइटंस टाइगर ने शहजाद लोधा को 950 रुपये में तीसरे महंगे खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया। वहीं 270 रुपये की न्यूनतम बोली पर दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों की खरीदारी की गई। जीपीएल गिद्धौर लीग क्रिकेट मैच स्थानीय जवाहर फुटबॉल मैदान में खेले जाएंगे। मौके पर मुखिया निर्मला देवी, जीपीएल संचालन समिति सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, संचालन समिति सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, ब्रांड आंबेडकर कॉमेडियन शिवा रेड्डी, सांसद प्रतिनिधि सुनील राणा, उपाध्यक्ष प्रेम राणा, सह सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष चंदा देवी, कमलेश दांगी, अखिलेश कुशवाहा, सुनील राम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। खेल प्रेमियों में लीग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस सीजन में मुकाबले और भी रोमांचक होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

Leave a Comment