Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

घाटी में मौत बनकर पलटा ट्रक: कार दबने से चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

On: February 21, 2026 1:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

रात का सफर… साथ में जीवनसाथी और घर लौटने की जल्दी। लेकिन अचानक घाटी में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को अपनी चपेट में लिया और देखते ही देखते पूरा वाहन उसके नीचे दब गया। राहत-बचाव की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ब्यूरो : Paras Kumar Indr Guru
लोहरदगा। चंदवा–चांपी–लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंडवा घाटी में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक (ओडी95टी-4789) कार (जेएच01डीवी-9050) पर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। हादसे में कार चला रहे प्रकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामप्यारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे कार चालक को बाहर निकाला गया।

मृतक प्रकाश साहू लोहरदगा के संजय गांधी पथ निवासी बताए जाते हैं। उनकी पत्नी का इलाज चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश साहू अपनी पत्नी के साथ चंदवा के नगर मंदिर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान देर शाम डेढ़टंडवा घाटी में यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद घाटी में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बाबर-बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण रोकने की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

1051 कलश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

बलबल को पर्यटन ग्रेड ‘ए’ में शामिल करने की मांग, सांसद कालीचरण सिंह से कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, जेसीबी उपयोग पर उठे सवाल

आयुष केंद्र पर लापरवाही का आरोप, औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

चेकडैम व नहर मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, छात्र संघ ने की जांच की मांग

Leave a Comment