Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेम प्रसंग बना खून की वजह! यादव मंडल हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त संदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रंजिश, रिश्ते और एक खौफनाक वारदात… एक परिवार की खुशियां छीन लेने वाले हत्याकांड में आखिरकार न्याय की मुहर लग गई। करीब तीन साल बाद अदालत ने ऐसा फैसला सुनाया, जिसने न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत दी, बल्कि अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी दे दिया।

नदिया (पश्चिम बंगाल)। नदिया जिले के हंसखली थाना अंतर्गत सूर्यपुर में वर्ष 2022 में हुए यादव मंडल हत्याकांड में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। रानाघाट के एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी परेश मंडल को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास (RI for Life) की सजा सुनाई। हंसखली थाना कांड संख्या 516/22 (दिनांक 31/05/2022) के अनुसार, सूर्यपुर निवासी यादव मंडल की हत्या पुरानी रंजिश और कथित प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी। आरोप है कि परेश मंडल का मृतक की बेटी से संबंध था, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और प्रतिशोध में हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

मामले की जांच एसआई बप्पादित्य मंडल ने की और तय समय सीमा के भीतर पुख्ता चार्जशीट अदालत में दाखिल की। अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी तापस कुंडू ने प्रभावी पैरवी की। रानाघाट पुलिस डिस्ट्रिक्ट की ट्रायल मॉनिटरिंग सेल ने भी मामले की लगातार निगरानी की, जिससे गवाहों और साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया जा सका। अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य मिटाने) के तहत दोषी पाया।

सजा का विवरण:

फैसले के बाद मृतक के परिजनों ने संतोष जताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय समाज में स्पष्ट संदेश देता है कि जघन्य अपराध करने वालों को कानून सख्ती से दंडित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment