Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

आयुष केंद्र पर लापरवाही का आरोप, औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला

On: February 21, 2026 12:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित ‘आयुष केंद्र’ इन दिनों लापरवाही को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि अधिकांश समय केंद्र बंद रहता है और कर्मी अनुपस्थित रहते हैं, जिससे दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव एवं समाजसेवी जागेश्वर दास दोपहर करीब एक बजे औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। मौके पर मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला और कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया तो उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र बंद रहने की यह कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी इस संबंध में खबरें प्रकाशित होती रही हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कर्मियों को नियमित वेतन और सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि सेवा उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि पूर्व में जिला आयुष पदाधिकारी को कथित अवैध हिस्सेदारी लेने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अब भी विभागीय स्तर पर निगरानी और जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव, जिला सचिव चंद्रदेव साहु एवं संतोष नायक ने आयुष केंद्र की बदहाली पर क्षोभ व्यक्त करते हुए उपायुक्त से संबंधित कर्मियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, जेसीबी उपयोग पर उठे सवाल

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

चेकडैम व नहर मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, छात्र संघ ने की जांच की मांग

दीदी बाड़ी योजना में घूसखोरी का खेल: 6 हजार लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

घर से उठाई गई किशोरी, 40 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

नन्ही आलिन बनी मानवता की मिसाल, अंगदान पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

जनता दरबार: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

Leave a Comment