
गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 में गुमला नगर परिषद क्षेत्र का वार्ड नंबर 20 इस बार सबसे चर्चित ‘हॉट सीट’ के रूप में उभर कर सामने आया है। शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी रमेश कुमार ‘चीनी’ ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो निकाला। मेन रोड, बड़ाइक मुहल्ला सहित वार्ड के विभिन्न हिस्सों में समर्थक हाथों में चुनाव चिन्ह ‘क्रिकेट का बल्ला’ लेकर “वार्ड पार्षद कैसा हो, रमेश कुमार चीनी जैसा हो” के नारे लगाते नजर आए। शुक्रवार को भी शहर में बाइक रैली निकालकर चुनावी सरगर्मी तेज कर दी गई थी।
रमेश कुमार ‘चीनी’ को क्षेत्र में समाजसेवी और सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता है। समर्थकों का दावा है कि वार्ड नंबर 20 से उनकी मजबूत दावेदारी बनी है और वे उपाध्यक्ष पद के लिए भी योग्य उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। हालांकि इस वार्ड से निवर्तमान वार्ड पार्षद ललिता गुप्ता के अलावा अभिषेक कुमार गुप्ता और नवीन कुमार गुप्ता भी चुनावी मैदान में हैं। कुल चार प्रत्याशी वार्ड नंबर 20 से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब सबकी निगाहें मतदान और मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट होगा कि मतदाताओं ने विजय पथ की ओर किसे अग्रसर किया है।




















Total Users : 814522
Total views : 2518321