Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें, उनके करियर को गढ़ने का भी करें शिक्षक : डॉ ताराचंद

On: February 19, 2026 6:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

 

बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें, उनके करियर को गढ़ने का भी करें शिक्षक : डॉ ताराचंद

 

पीएमश्री विद्यालयों में उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोले उपायुक्त

 

लोहरदगा

 

पीएमश्री विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों, अभिभावकों, बाल संसद, विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए आज नदिया प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आज उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों की क्षमता किसी भी अन्य विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों से कम नहीं हैं। उनके अंदर भी असीम प्रतिभा है। शिक्षक सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें बल्कि उनकी प्रतिभा को भी निखारें, करियर चयन में उनका मार्गदर्शन करें। वे भी आईआईटी-जेईई व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करें जिससे उनका चयन इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में हो। सरकारी विद्यालयों में भी ऐसी कार्यशैली को अपनाये जाने की जरूरत है। आज निजी विद्यालयों से हमने सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक को अपनाया है जिससे बच्चों में नया बदलाव आया है।

 

शिक्षकों की जिम्मेवारी अहम

 

उपायुक्त ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षकों की जिम्मेवारी बच्चों के प्रति सबसे अहम हो जाती है। सरकारी विद्यालयों में आज आधारभूत संरचनाओं, पठन-पाठन की सुविधाओं में बहुत बदलाव आया है। लाइब्रेरी में पढ़ने की आदत बच्चों में डालने की बहुत आवश्यकता है। बच्चों को कुशल बनाने की जरूरत है। यहां के शिक्षक किसी अन्य राज्यों की तुलना में कम कुशल नहीं हैं, आवश्यकता है तो बस इच्छाशक्ति से बड़ा बदलाव लाने की। लोहरदगा जिला में आज भी ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र है जहां के बच्चों को पढ़-लिख कर डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।

 

अन्य ने भी रखे अपने विचार

 

आज के कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

 

इस अवसर पर जिला के विभिन्न पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकगण समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जागरूकता रथों को उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी, बाल विवाह के उन्मूलन की अपील

सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग का निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय – डॉ. अरुण उरांव

ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला तीसरा गिरोह पकड़ा, सरगना पूजा उर्फ स्नेहा मलिक गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर केस में 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद

‘नाड़ा खींचना भी बलात्कार का प्रयास’: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश किया रद्द

अंधविश्वास की आग में जली मां-बेटा: ‘डायन’ बताकर जिंदा जलाया, 12 ने किया आत्मसमर्पण

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

हल्दी व चावल देकर किया गया आमंत्रित

राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में निम्नांकित अनुपालन अपेक्षित है

रूद्रचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति से गूंजा क्षेत्र

कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियानः सिमरिया में जागरूकता वैन रवाना

Leave a Comment