Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्रिपल मर्डर केस में 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद

On: February 19, 2026 3:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

पांच वर्षों तक चली लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। तीन लोगों की बेरहमी से हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है, वहीं पूरे इलाके में यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया है।

गुमला। बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में करीब पांच वर्ष बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया है। गुमला जिला न्यायालय की एडीजे-वन अदालत ने आरोपी विपता उरांव को तीन हत्याओं का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह फैसला एडीजे-वन प्रेम शंकर की अदालत ने सुनाया।

घटना 25 सितंबर 2021 की रात करीब आठ बजे की है। सिकंदर कुजूर को फोन पर सूचना मिली कि उसकी मौसी बसमनी देवी के घर में मारपीट हो रही है। जब वह मौके पर पहुंचा तो भयावह दृश्य सामने था।आरोपी विपता उरांव ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर बसमनी देवी, सोमारी देवी (55 वर्ष) और बंधन उरांव (60 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घर के आंगन में खून से सना मंजर देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी घटना के दौरान चिल्ला रहा था कि जब वह बाहर कमाने गया था, तब उसकी तबीयत खराब करने के लिए यही लोग जिम्मेदार थे। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और जांच के दौरान अहम साक्ष्य जुटाए। अदालत में लंबी सुनवाई चली। सरकार की ओर से अधिवक्ता अजय कुमार रजक ने गवाहों के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता साबित की। अदालत ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करते हुए आरोपी को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में न्याय मिलने की भावना है, जबकि पूरे इलाके में यह निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला तीसरा गिरोह पकड़ा, सरगना पूजा उर्फ स्नेहा मलिक गिरफ्तार

‘नाड़ा खींचना भी बलात्कार का प्रयास’: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश किया रद्द

अंधविश्वास की आग में जली मां-बेटा: ‘डायन’ बताकर जिंदा जलाया, 12 ने किया आत्मसमर्पण

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

हल्दी व चावल देकर किया गया आमंत्रित

राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में निम्नांकित अनुपालन अपेक्षित है

रूद्रचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति से गूंजा क्षेत्र

कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियानः सिमरिया में जागरूकता वैन रवाना

गांव तक पहली बार दौड़ी ट्रेन, 13.50 किमी रेललाइन का सफल ट्रायल

मेदवाडीह में बेसुध मिली नीलगाय की मौत, कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

रेलवे साइडिंग खुलने पर स्थानीय रोजगार की मांग, बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक संपन्न

इग्नू जनवरी 2026 सत्रः नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 फरवरी तक करें आवेदन

Leave a Comment