Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंधविश्वास की आग में जली मां-बेटा: ‘डायन’ बताकर जिंदा जलाया, 12 ने किया आत्मसमर्पण

On: February 18, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

आधुनिकता और जागरूकता के दावों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। कथित अंधविश्वास के चलते एक महिला और उसके मासूम बच्चे को जिंदा जला दिया गया। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव की है। मंगलवार देर रात कथित तौर पर ‘डायन’ होने के संदेह में महिला और उसके बच्चे को घर में ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब वारदात में शामिल 12 ग्रामीण खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सभी को तत्काल हिरासत में ले लिया। रेफरल मुर्मू, डीएसपी चाईबासा ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे अंधविश्वास का चरम बताया। पुलिस के अनुसार, गांव में कुछ दिनों से बीमारी और मवेशियों की मौत को लेकर अफवाहें फैल रही थीं। ग्रामीणों के एक समूह ने इसका ठीकरा महिला पर फोड़ते हुए उसे ‘डायन’ घोषित कर दिया। आधी रात को हथियार और पेट्रोल लेकर पहुंचे हमलावरों ने सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मां और बच्चे को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और डायन प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार मुख्य आरोपियों को औपचारिक रूप से हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि अंधविश्वास किस हद तक जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि डायन प्रथा के नाम पर हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

‘नाड़ा खींचना भी बलात्कार का प्रयास’: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश किया रद्द

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

हल्दी व चावल देकर किया गया आमंत्रित

राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में निम्नांकित अनुपालन अपेक्षित है

रूद्रचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति से गूंजा क्षेत्र

कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियानः सिमरिया में जागरूकता वैन रवाना

गांव तक पहली बार दौड़ी ट्रेन, 13.50 किमी रेललाइन का सफल ट्रायल

मेदवाडीह में बेसुध मिली नीलगाय की मौत, कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

रेलवे साइडिंग खुलने पर स्थानीय रोजगार की मांग, बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक संपन्न

इग्नू जनवरी 2026 सत्रः नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 फरवरी तक करें आवेदन

चार दिन से लापता राजेश राम का शव तालाब में मिला, गांव में पसरा मातम

19 से 21 फरवरी तक राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः सांस्कृतिक रंगों से सजेगा भद्रकाली धाम

Leave a Comment