Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला तीसरा गिरोह पकड़ा, सरगना पूजा उर्फ स्नेहा मलिक गिरफ्तार

On: February 19, 2026 3:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राजधानी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कथित रिश्वत के वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एक और संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच ने इस तीसरे गैंग का खुलासा करते हुए महिला सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह पिछले तीन वर्षों में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों से लाखों रुपये वसूल चुका है।

नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस तीसरे गैंग का खुलासा करते हुए सरगना पूजा उर्फ स्नेहा मलिक (32) को गिरफ्तार किया है। उसके साथ समालखा निवासी सचिन (35) और सुल्तानपुरी के आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर (33) को भी पकड़ा गया है।

3 साल से सक्रिय था गिरोह

डीसीपी (क्राइम) संजीव कुमार यादव के अनुसार, गिरोह पिछले तीन वर्षों से सक्रिय था और अब तक 100 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूल चुका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने शिकायत दी कि गैंग ने रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 1.20 लाख रुपये वसूल लिए। एसीपी संजय नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर अरुण सिंधू के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की।

ऐसे बनाते थे वीडियो

जांच में सामने आया कि सरगना पूजा अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली आती थी। गैंग के सदस्य स्पाई कैमरों से सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के वीडियो बनाते थे। बाद में वीडियो को एडिट कर उसे रिश्वत लेने जैसा दर्शाया जाता था। इसके बाद आमिर चौधरी संबंधित अधिकारियों को वीडियो भेजने की धमकी देकर रकम वसूलता था। बताया गया कि पूजा ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया। पीड़ित पुलिसकर्मियों ने उसका चेहरा तक नहीं देखा था। वसूली के लिए गैंग की लड़कियों को भेजा जाता था, जिनके चेहरे ढके होते थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस पूरे सिंडिकेट के पीछे पूजा का पति, जो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है, कहीं शामिल तो नहीं है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं गिरोह

पुलिस के अनुसार, बीते एक दशक में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल कर रकम ऐंठने वाले तीन गिरोहों के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भजनपुरा के राजकुमार उर्फ राजू मीणा गैंग पर मकोका लगाया गया है। वहीं, ट्रांसपोर्टरों को फर्जी स्टीकर बेचकर ब्लैकमेल करने वाले जीशान अली गैंग को भी दिसंबर 2025 में पकड़ा गया था। क्राइम ब्रांच अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

Leave a Comment