
सिमरिया (चतरा)। रेफरल अस्पताल सिमरिया में कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता वैन को चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर पहचान और नियमित दवा सेवन से इस रोग को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क जांच एवं दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। डॉ. प्रसाद ने लोगों से अपील की कि यदि शरीर पर सुन्न दाग-धब्बे या संवेदना में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और किसी प्रकार की झिझक या भय न रखें। जागरूकता वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पंपलेट वितरण और माइकिंग के जरिए भी आमजन को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहिया, अन्य कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



















Total Users : 810926
Total views : 2513414