Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जागरूकता रथों को उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी, बाल विवाह के उन्मूलन की अपील

On: February 19, 2026 6:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

 

 

 

लोहरदगा।-उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा आज समाहरणालय परिसर लोहरदगा से दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपायुक्त द्वारा बाल विवाह उन्मूलन के लिए एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखायी जिसमें उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। शिक्षा से ही इस कुरीति को दूर किया जा सकता है। बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों के लिए कानून में सजा के प्रावधान हैं। किसी के द्वारा अगर बाल विवाह किया जा रहा है या उसे बढ़ावा दिया जा रहा है तो इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 1098 पर दें।

उपायुक्त द्वारा एक अन्य जागरूकता वाहन को रवाना किया गया जिसमें जन्म व मृत्यु के पंजीकरण हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने आवश्यक रूप से किसी भी नवजात के जन्म का पंजीकरण कराने और किसी व्यक्ति का मृत्यु का भी निबंधन कराने की अपील आमजनों से की गयी।

 

हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

 

इस अवसर पर बाल विवाह के उन्मूलन हेतु हस्ताक्षर अभियान भी समाहरणालय परिसर में चलाया गया जिसमें सभी पदाधिकारीगण शामिल हुए।

 

_आज अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

उपायुक्त और सामान्य प्रेक्षक ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण

बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें, उनके करियर को गढ़ने का भी करें शिक्षक : डॉ ताराचंद

सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग का निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय – डॉ. अरुण उरांव

ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला तीसरा गिरोह पकड़ा, सरगना पूजा उर्फ स्नेहा मलिक गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर केस में 5 साल बाद आरोपी को उम्रकैद

‘नाड़ा खींचना भी बलात्कार का प्रयास’: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश किया रद्द

अंधविश्वास की आग में जली मां-बेटा: ‘डायन’ बताकर जिंदा जलाया, 12 ने किया आत्मसमर्पण

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

हल्दी व चावल देकर किया गया आमंत्रित

राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में निम्नांकित अनुपालन अपेक्षित है

रूद्रचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति से गूंजा क्षेत्र

Leave a Comment