Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव तक पहली बार दौड़ी ट्रेन, 13.50 किमी रेललाइन का सफल ट्रायल

On: February 18, 2026 9:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। आजादी के बाद पहली बार चतरा जिले में गिद्धौर प्रखंड के द्वारी गांव तक रेल लाइन पर ट्रेन का सफल ट्रायल बुधवार को संपन्न हुआ। ट्रेन देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कठौतिया से द्वारी तक 13.50 किलोमीटर रेलखंड पर डीजल इंजन के साथ ट्रायल रन किया गया। ट्रायल का नेतृत्व हाजीपुर से प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी दीपक झा, सीएआरएन झा तथा धनबाद से एडीआरएम अमित कुमार ने किया। इसके अलावा कोडरमा ट्रॉलीमैन, इरकोन इंट्रनेशनल लिमीटेड के ज्वाइंट जनरल मैनेजर रजनीकांत वर्णवाल, मोहन सिंह, मो. शाहबाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह रेल लाइन कठौतिया, शाहपुर स्टेशन, हेसाकुदर, झरना, इंद्रा, तिलैया होते हुए द्वारी गांव तक पहुंची है। इरकॉन के ज्वाइंट जनरल मैनेजर रजनीकांत वर्णवाल ने बताया कि शिवपुरदृकठौतिया रेलखंड का निर्माण कार्य 18 फरवरी 2022 से प्रारंभ हुआ था और 13.50 किलोमीटर का निर्माण 18 फरवरी 2026 को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पत्थलगड़ा तक निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि सिमरिया से शिवपुर तक मार्च 2027 तक कार्य समाप्त करने की योजना है। हालांकि पत्थलगड़ा से सिमरिया के बीच इचाक खुर्द में जमीन विवाद के कारण निर्माण कार्य फिलहाल बाधित है। रेल ट्रायल के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियानः सिमरिया में जागरूकता वैन रवाना

मेदवाडीह में बेसुध मिली नीलगाय की मौत, कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

रेलवे साइडिंग खुलने पर स्थानीय रोजगार की मांग, बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक संपन्न

इग्नू जनवरी 2026 सत्रः नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 फरवरी तक करें आवेदन

चार दिन से लापता राजेश राम का शव तालाब में मिला, गांव में पसरा मातम

19 से 21 फरवरी तक राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः सांस्कृतिक रंगों से सजेगा भद्रकाली धाम

तीन दिवसीय भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, आकर्षक मंच बना केंद्र बिंदु

शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment