
चतरा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) एवं ऑनलाइन प्रोग्राम्स में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनका फॉर्म किसी कारणवश अधूरा रह गया था। इग्नू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या पेमेंट फेल जैसी समस्याओं से बचा जा सके। इस संबंध में इग्नू अध्ययन केंद्र, चतरा महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से नामांकन सुनिश्चित करें।



















Total Users : 810926
Total views : 2513414