
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के द्वारी गांव स्थित डगडगवा में बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष विजय यादव ने की, जबकि संचालन तुलसी यादव ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने द्वारी पंचायत में प्रस्तावित रेलवे साइडिंग खुलने की स्थिति में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। साथ ही विस्थापितों एवं किसानों को प्रदूषण से होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों में रेलवे विभाग को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा, लेकिन स्थानीय हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान “मजदूर एकता यूनियन जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए। बैठक में शैलेंद्र यादव, रविंद्र भोक्ता, देवेंद्र यादव, दिनेश ठाकुर, विकास यादव, पवन यादव, तेजस्वी यादव, निर्मल गोप, युनुस अंसारी, दुलाब यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।



















Total Users : 810926
Total views : 2513414