Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

19 से 21 फरवरी तक राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः सांस्कृतिक रंगों से सजेगा भद्रकाली धाम

On: February 18, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा/इटखोरी। जिले के इटखोरी स्थित तीन धर्मों के संगम स्थल माता भद्रकाली मंदिर, इटखोरी परिसर में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 19 से 21 फरवरी तक होगा। महोत्सव में देशभर के नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रथम दिन 19 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4ः30 बजे गंगा आरती से होगी। इसके बाद क्रमशः शंख एवं डमरू वादन, झारखंडी छऊ नृत्य, झुमर नृत्य, अनुपम गिरी (गायक), कर्नाटक का यक्षगान, सुधीर कुमार पांडे (गायक), कथक नृत्य, आरंभ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप की प्रस्तुति होगी। दुसरे दिन 20 फरवरी को शाम 6ः00 बजे से शिवानी पांडेय, अग्रीमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता, ओडिशा का गोटीपुआ एवं ओडिसी लोकनृत्य, सिमरन शाह डांस ग्रुप (कृष्ण भक्ति), दीप्ति मिश्रा तथा झारखंडी पाईका नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। रात्रि 8ः30 बजे से 10ः30 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं तीसरे दिन 21 फरवरी को अंतिम दिन साक्षी प्रिया दुबे (गायिका), गोंड नृत्य, मुंडारी नृत्य, मृणालिनी अखौरी (गायिका), तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं पराई अट्टम, बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी, किस्सु राहुल डांस ग्रुप एवं फैशन शो का आयोजन होगा। रात्रि 9ः15 बजे से 11ः00 बजे तक प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव को आकर्षक, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

चार दिन से लापता राजेश राम का शव तालाब में मिला, गांव में पसरा मातम

तीन दिवसीय भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, आकर्षक मंच बना केंद्र बिंदु

शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

Leave a Comment