
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के धनखेरी पंचायत अंतर्गत परोका निवासी राजेश राम पिता स्व. नकुल राम 15 फरवरी की शाम से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। चौथे दिन 18 फरवरी को राजेश राम का शव इटखोरी के हजारीबाग रोड स्थित पुरैनी तालाब में मिला। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तालाब के पास पहुंच गए। वहीं पूरे गांव में खबर फैलते ही मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



















Total Users : 810926
Total views : 2513414