Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शादी के सात फेरे, कानूनी रजिस्ट्री और साथ निभाने के वादों के बीच बस कुछ ही दिन बीते थे कि रिश्ते की डोर अचानक टूटती नजर आई। नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के महज चार दिन बाद पति उसे मायके छोड़कर गायब हो गया। अब इंसाफ और अपने वैवाहिक अधिकार की मांग को लेकर वह ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के शासन इलाके में यह मामला सामने आया है। आमडांगा के साधनपुर की रहने वाली साबिना की शादी पिछले सोमवार को अब्दुल ओदूत के साथ पूरे रीति-रिवाज और रजिस्ट्री के साथ संपन्न हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ ही दिन बाद शुक्रवार को ओदूत साबिना को उसके मायके छोड़ आया और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। दो दिनों तक संपर्क न होने पर रविवार को साबिना अपने ससुराल पहुंची, जहां घर पर ताला लटका मिला और परिवार के लोग भी नदारद थे।

साबिना का कहना है कि यह ओदूत की तीसरी और उसकी दूसरी शादी थी। दोनों पक्ष एक-दूसरे के अतीत से पूरी तरह वाकिफ थे। ऐसे में रजिस्ट्री के बाद पति का इस तरह रिश्ता तोड़ने की बात कहना समझ से परे है। पीड़िता और उसके परिवार का आरोप है कि ओदूत ने शादी के महज चार दिन बाद यह कह दिया कि वह घर नहीं बसाना चाहता। फिलहाल पति और उसके परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कोई रास्ता न देख, साबिना ससुराल के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई है। वह अपने वैवाहिक अधिकार और न्याय की मांग कर रही है। मामला अब सामाजिक और कानूनी दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment