हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना, अंचल कार्यालय एवं बैंक में कार्यरत चौकीदारों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। चौकीदारों ने बताया कि वेतन बकाया रहने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और हालात भुखमरी जैसे बनते जा रहे हैं। चौकीदारों का कहना है कि अब स्थानीय दुकानदार भी उधार सामान देने से इनकार करने लगे हैं। कई चौकीदारों ने बैंक से ऋण ले रखा है, जिसकी मासिक किस्त वे नियमित रूप से जमा करते थे। लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण पिछले चार माह से बैंक का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बैंक की ओर से नोटिस भेजे जाने लगे हैं, जिससे मानसिक दबाव भी बढ़ गया है। चौकीदारों ने कहा कि वे दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं और विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा उन्हीं पर निर्भर करता है। इसके बावजूद उन्हें वेतन के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि न तो सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही स्थानीय प्रशासन संवेदनशीलता दिखा रहा है। चौकीदारों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके। मौके पर विफन यादव, नरेश पासवान, विंदु पासवान, बखौरी पासवान, उमेश गोप, कारू पासवान, अशोक पासवान, अशोक राम, लखन पासवान, बालगोविंद पासवान, चंनारिक पासवान, सरवन पासवान समेत दर्जनों चौकीदार मौजूद थे।
चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

On: February 17, 2026 8:27 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 838934
Total views : 2551412