Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

On: February 17, 2026 8:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना कुंदा प्रखंड क्षेत्र में दम तोड़ती नजर आ रही है। योजना के तहत लगाए गए कई जलमीनार खराब पड़े हैं, तो कई स्थानों पर कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गर्मी का मौसम नजदीक आते ही लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। बावजूद इसके, जलमीनारों की मरम्मत को लेकर न तो संबंधित पदाधिकारियों की सक्रियता दिख रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की पहल। मेदवाडीह के संजय यादव, रंजय कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो वर्ष पूर्व जलमीनार लगाया गया था। शुरुआती दिनों में लोगों को पानी की समस्या से राहत भी मिली, लेकिन मोटर खराब होने के कारण पिछले दो माह से जलमीनार बंद पड़ा है। हथियापत्थर टोला के धीरेन्द्र भुइयां, गुड्डू भुइया और मनीष भुईया ने बताया कि दलित बस्ती के करीब 20 घरों के लिए सिर्फ एक चापाकल ही सहारा है। दो वर्ष पूर्व यहां जलमीनार का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन वह अधूरा ही रह गया। मांझीपारा गांव निवासी अजीत भारती ने कहा कि उनके घर के पास जलमीनार तो स्थापित किया गया, परंतु वह सिर्फ नाम मात्र का रह गया है। नवादा पंचायत के दारी गांव निवासी संतोष भारती के अनुसार, जलमीनार से महज एक सप्ताह पानी मिला, उसके बाद से वह बंद पड़ा है। कुंदा नगर टोला निवासी वार्ड सदस्य रवि शंकर वर्मा ने कहा कि जलमीनार अब केवल शोभा की वस्तु बनकर खड़ा है। वहीं भाजपा नेता लवकुश गुप्ता ने पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जताते हुए विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से मांग की है कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी खराब जलमीनारों की मरम्मत कराई जाए, ताकि प्रखंड क्षेत्र में संभावित पेयजल संकट से लोगों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment