
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरियातू पंचायत अंतर्गत बाय मोड़ पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कर्मी देवी के रूप में हुई है, जो इटखोरी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मी देवी उटा मोड़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान चतरा से हजारीबाग की ओर जा रही मोटरसाइकिल जेएच-02एक्स-1506 ने बाय मोड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान महिला को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल पर राहुल कुमार नामक युवक सवार था। वहीं घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत गिद्धौर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है तथा युवक को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।






















Total Users : 809736
Total views : 2511821