
लोहरदगा /भंडरा । प्रखंड के ग्राम पझरी में स्थित प्रसिद्ध पझरी पहाड़ में मंगलवार को अमर शहीद वीर बुधु भगत जी के प्रतिमा स्थापित कर उनके जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, मुखिया सुमित उरांव, एतवा उरांव, जगजीवन उरांव ने अमर शहीद वीर बुधु भगत जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर आदिवासी के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर बुधु भगत जी का जन्म 17 फरवरी 1792 को सिलागांई गांव में हुआ था। उन्होंने 1831-32 में अंग्रेजी सेना के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनकी शहादत के बाद उन्हें आदिवासी समुदाय के एक महानायक के रूप में याद किया जाता है. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू ने कहा कि वीर बुधु भगत जी की शहादत हमें शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वीर बुधु भगत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें काम करना होगा। गौरतलब है कि वीर बुधु भगत जी की जयंती हर साल 17 फरवरी को मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें आदिवासी समुदाय के लोग भाग लेते हैं।

















Total Users : 809498
Total views : 2511492