Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

On: February 17, 2026 8:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र में कथित ठगी के मामले में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपितों को सख्त हिदायत दी है। मामला रुक्मणी वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़ा है, जिसके प्रबंधक रीना चौधरी और जिला कोऑर्डिनेटर ब्रह्मदेव यादव पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि फाउंडेशन की ओर से लोगों को यह कहकर बरगलाया गया कि प्रत्येक पंचायत में दो कोऑर्डिनेटर और एक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी, जो बच्चों को मुफ्त भोजन, कॉपी-किताब आदि उपलब्ध कराएंगे। इस झांसे में आकर कई लोगों ने फाउंडेशन को पैसे जमा कर दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फाउंडेशन की प्रबंधक रीना चौधरी से लिखित आवेदन लिया और निर्देश दिया कि पहले सभी पीड़ितों को उनका पैसा लौटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक राशि वापस नहीं की जाएगी, तब तक फाउंडेशन की ऑल्टो कार जेएच-24जे-4013 जब्त रहेगी। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि पैसा वापस नहीं किया गया तो आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से ठगी के शिकार लोगों में उम्मीद जगी है। थाना में आवेदन देने वालों में विनोद कुमार पिता लखन शर्मा, रंजू देवी पति स्व. सुनील विश्वकर्मा, भूपेंद्र कुमार, पंचायत कटिया, असीम पिता अब्दुल्ला, डुमरी पंचायत समेत कई अन्य शामिल हैं। जिन लोगों ने अपने साथ ठगी होने की शिकायत की है, उनमें विनोद कुमार कटैया, रेखा देवी, अर्चना कुमारी, पवन कुमार, रंजीत कुमार, पिंकी देवी, मो. जखीम, रंजू देवी, रिंकू कुमारी, बिपेंदर कुमार, नागेंद्र कुमार, सुदीप कुमार, एमपी कुमारी, आजंती कुमारी, रिंकी कुमारी, अनिल कुमार शर्मा, दशरथ कुमार सहित अन्य नाम शामिल हैं। थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ितों को अब अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद बंधी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

Leave a Comment