
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक आफॅ इंडिया शाखा में नकदी की कमी को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग सुबह 11 बजे तक बैंक पहुंच जाते हैं, लेकिन पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें लंबी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि बैंक में नकदी की कमी के कारण उन्हें रोजमर्रा के खर्च, कृषि कार्य, दवा खरीदने और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी समय पर नकद भुगतान नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों के अनुसार शाखा में ग्राहकों की संख्या अधिक है, लेकिन नकदी आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें बार-बार बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। बैंक कर्मियों ने बताया कि शाखा की ओर से 40 लाख रुपये की मांग की जाती है, लेकिन लगभग 15 लाख रुपये ही उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी कारण ग्राहकों को पर्याप्त नगदी देने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नकदी आपूर्ति बढ़ाने और ग्राहकों की परेशानी दूर करने की मांग की है, ताकि बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।


















Total Users : 809564
Total views : 2511580