Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

On: April 17, 2026 1:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहीं हादसा तो कहीं शरारती तत्वों की करतूत, सैकड़ों बोझा अनाज जलकर खाक

गिद्धौर/मयूरहंड (चतरा): चतरा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेतों में रखे गेहूं में आग लगने की घटनाओं ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। एक ओर जहां गिद्धौर थाना क्षेत्र में अचानक लगी आग ने नुकसान पहुंचाया, वहीं मयूरहंड में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।

गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव में मोहन यादव के खेत में रखे करीब 20 बोझा गेहूं में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तेज लपटों के कारण पास के बांस के बथान में भी आग फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुरूषोतम अग्निहोत्री ने दमकल को बुलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर दमकल नहीं पहुंचती तो आसपास के घर भी चपेट में आ सकते थे।

वहीं मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोकी गांव में शरारती तत्वों द्वारा सैकड़ों बोझा गेहूं में आग लगा दी गई, जिससे किसान विजय कुमार मेहता का भारी नुकसान हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि कटे हुए गेहूं को थ्रेशर के लिए खेत के पास रखा गया था, तभी अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई।

इस घटना से आहत किसान ने थाना और अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन देकर न्याय और मुआवजे की मांग की है। अपनी मेहनत की फसल को जलते देख किसान के पास विलाप के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में किसानों के बीच चिंता का माहौल है और प्रशासन से त्वरित राहत व कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ेः- पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

इसे भी पढ़ेः- सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment