‘अष्ट शहीदों की धरती पर नहीं खुलेगी शराब की दुकान, 19 अप्रैल को महाबैठक का ऐलान
भांवरकोल/गाजीपुर (संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय): गाजीपुर जिले के भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर शेरपुर कलां स्थित महावीर मंदिर परिसर में बैठक कर दुकान खोले जाने का जोरदार विरोध किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल (रविवार) को पूरे ग्राम पंचायत की विस्तृत बैठक बुलाई जाएगी और किसी भी परिस्थिति में गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि अष्ट शहीदों की पहचान वाले इस गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोगों ने आशंका जताई कि इससे गांव में विवाद और असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की इस पवित्र धरती पर शराब दुकान खोलना गांव की अस्मिता पर आघात है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से एकजुट होकर विरोध में आगे आने का आह्वान किया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. जयानंद राय, राघवेंद्र उपाध्याय (बुच्चू बाबा), आनंद पहलवान, कुंदन राय, दामोदर राय, धनंजय राय, गुड्डू राय, नारायण उपाध्याय, दिनेश चौधरी, रवींद्र राय, राजू राय, रामनारायण राय, धीरेंद्र राय, आजाद राय, मयंक राय, लक्ष्मण राय, सीताराम राय, बबलू राय, अंकुर राय, संदीप, सीताराम गुप्ता, प्रधान यादव, गबदु, लक्ष्मण राम, भानु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ेः- सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!
इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान
इसे भी पढ़ेः- भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष




















Total Users : 958583
Total views : 2717128