Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

On: April 17, 2026 1:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने मिटाया लेखन, आरोपियों की तलाश तेज

हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत दंतार गांव स्थित पंचदेव मंदिर की चहारदीवारी पर बुधवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा अपशब्द लिखे जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। मंदिर के पुजारी माधव मिश्रा ने बताया कि सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने पर उन्होंने मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखा देखा, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जोरी वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही हंटरगंज अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल अपशब्दों को पेंट करवाकर हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताते हुए दंतार बाजार बंद कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।

प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर निगरानी रखी जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, जबकि क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment