
लोहरदगा: 23 फरवरी 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए लोहरदगा में सरगर्मी तेज है। इसी बीच जिले के युवा और सक्रिय समाजसेवी शुभम मित्तल ने नगर वासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
शुभम मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि नगर का विकास सही नेतृत्व पर निर्भर करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा:
”मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि शहर के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। हम अक्सर बुनियादी सुविधाओं की शिकायत करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारने का सबसे सशक्त माध्यम हमारा एक ‘वोट’ है।”
उन्होंने जोर देकर कहा की लोगों क़ो जाति, धर्म और प्रलोभन से ऊपर उठकर केवल विकास और ईमानदारी के आधार पर योग्य अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद उम्मीदवार को चुनें ताकि पूरा जिला मॉडल बन सके
शत-प्रतिशत लोग घर से बाहर निकलें और सुनिश्चित करें कि आपका और आपके परिवार का हर वोट डाला जाए।
तथा शहर के युवा मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए।
जिला प्रशासन ने भी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।





















Total Users : 809450
Total views : 2511428