Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

“मिस ग्रैंड झारखंड 2026” का ताज नेहा किस्कू के नाम, होटल बीएनआर चाणक्य में भव्य आयोजन

On: February 17, 2026 1:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से होटल बीएनआर चाणक्य में “मिस ग्रैंड झारखंड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नेहा किस्कू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “मिस ग्रैंड झारखंड 2026” का खिताब अपने नाम किया। राज्यभर से आई कुल 12 प्रतिभागियों — अंकिता सोनी, प्रवीना मंडल, काजल कुमारी, एंजेलिना, मानवी माही, अविश्का चांद, अलका कुमारी, सोनाली कुमारी, सौम्या पांडेय, पूनम बेक, नेहा किस्कू और आकांक्षा शॉ — ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और व्यक्तित्व आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एमटीवी स्प्लिटविला की फाइनलिस्ट अनुष्का घोष ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, मिस ग्रैंड इंडिया के नेशनल डायरेक्टर सौरव आनंद और मिस ग्रैंड झारखंड की स्टेट डायरेक्टर स्टेला नारायण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। स्टेला नारायण ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवतियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यह मंच झारखंड की प्रतिभाशाली युवतियों को राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रिकवे एंड कंपनी के संस्थापक लोकेश मिश्रा, क्रिएटिव डायरेक्टर यास्मिन, समन्वयक जुही भारती, प्रियांशु चौधरी, प्रीति कुमारी, आमिर सौहेल, जनसंपर्क प्रमुख रितिका जायसवाल तथा रोनाल्डो सहित कई लोगों का योगदान रहा। आयोजन को झारखंड पर्यटन विकास निगम का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मेले में गोलगप्पा खाने से 250 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

वृद्ध दंपति की गला रेत कर हत्या, इलाके में दहशत

मुख्यमंत्री ने संभाला मांझी बाबा का दायित्व

13 वर्षीय दिव्यांग से दुष्कर्म मामले में तांत्रिक को फांसी, कोर्ट ने कहा- यह समाज की चेतना को झकझोरने वाला कृत्य

शिवपुरी-कठौतिया रेल परियोजना अंतिम चरण में, 18 फरवरी को संभावित शुभारंभ

काला बिल्ला लगाकर आवास कर्मियों का विरोध, मांगें नहीं मानीं तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कोयला लदे हायवा की टक्कर से टेंपू पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका परिचालन

कौलेश्वरी मेला जा रहे युवक पर हमला, दो गुटों में मारपीट से क्षेत्र में तनाव

75 हजार आबादी वाला प्रखंड उपडाकघर से वंचित, ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा  मांग पत्र

10 दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ, विधायक व  जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

महाशिवरात्रि पर भौरों में निकली भव्य शिव बारात, हर तरफ भक्तिमय माहौल

रिश्तों में खून की रंजिश: देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या, खुदकुशी की कोशिश

Leave a Comment