Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

शिवपुरी-कठौतिया रेल परियोजना अंतिम चरण में, 18 फरवरी को संभावित शुभारंभ

On: February 16, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिले की बहुप्रतीक्षित शिवपुरी-कठौतिया रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। लगभग 18 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो गया है और ट्रैक पर इंजन का परीक्षण भी शुरू कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार यदि परीक्षण सफल रहता है तो 18 फरवरी को औपचारिक शुभारंभ के लिए द्वारी सइडिंग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। फिलहाल द्वारी तक इस रेल लाइन के चालू होने से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। गिद्धौर प्रखंड के द्वारी गांव में कोयला डंपिंग के लिए बनाई जा रही साइडिंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक इस साइडिंग का उपयोग आम्रपाली, मगध सहित अन्य कोल कंपनियों द्वारा किया जाएगा। यहां कोयला एकत्रित कर देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण लोडिंग केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल परियोजना शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार को गति मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। लंबे समय से इस परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों और व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर संभावित उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सुकता और उम्मीद का वातावरण बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

13 वर्षीय दिव्यांग से दुष्कर्म मामले में तांत्रिक को फांसी, कोर्ट ने कहा- यह समाज की चेतना को झकझोरने वाला कृत्य

काला बिल्ला लगाकर आवास कर्मियों का विरोध, मांगें नहीं मानीं तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कोयला लदे हायवा की टक्कर से टेंपू पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका परिचालन

कौलेश्वरी मेला जा रहे युवक पर हमला, दो गुटों में मारपीट से क्षेत्र में तनाव

75 हजार आबादी वाला प्रखंड उपडाकघर से वंचित, ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा  मांग पत्र

10 दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ, विधायक व  जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

महाशिवरात्रि पर भौरों में निकली भव्य शिव बारात, हर तरफ भक्तिमय माहौल

रिश्तों में खून की रंजिश: देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या, खुदकुशी की कोशिश

रिश्तों ने ही तोड़ी हिफाज़त की दीवार: नाबालिग से दरिंदगी, पिता और चचेरा भाई गिरफ्तार

मौत के पीछे छिपा खौफनाक सच: पिता-पुत्री केस में यौन शोषण का खुलासा

अवैध संबंध बना कत्ल की वजह! भाई-भाभी ने रची पान दुकानदार की हत्या की साजिश

फेवर ब्लॉक पथ का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

Leave a Comment