Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने संभाला मांझी बाबा का दायित्व

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उनके आगमन पर बिनोद किस्कू, रितलाल टुडू सहित संथाली समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। नेमरा गांव के सामुदायिक भवन में आयोजित ग्राम प्रधान कमिटी चयन सभा में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। बैठक के दौरान मांझी हड़ाम कमेटी का गठन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।

समाज की परंपरा के अनुसार मांझी बाबा (ग्राम प्रधान) का दायित्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा गया। प्राणिक बाबा (उप ग्राम प्रधान) के रूप में बिरजू सोरेन, भोगदो प्रजा (कानूनी सलाहकार) के रूप में सुखदेव किस्कू, नायके बाबा (ग्राम प्रमुख पुजारी) के रूप में चैतन्य टुडू, कुडाम नायके बाबा (नायके सहायक) के रूप में काशीनाथ बेसरा तथा जोगा मांझी बाबा (संदेश वाहक) के रूप में विश्वनाथ बेसरा को जिम्मेदारी दी गई। मांझी बाबा का दायित्व ग्रहण करते हुए मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नायके बाबा को पारंपरिक विधि से सम्मानित किया। स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने वाले पूर्व नायके बाबा सोहन सोरेन को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कमेटी गठन के बाद संथाली समाज को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता में निहित है। शिक्षा को प्राथमिकता देने और नशा-पान से दूर रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि परंपरा, संस्कृति और पर्व-त्योहारों को मिल-जुलकर आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज ने जो नेतृत्व का दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संथाली समाज की सरल जीवनशैली की सराहना की और बाजार की चुनौतियों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए हर समय समाज के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment