
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बलबल के समीप दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांटो गांव निवासी टिकैत यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल एक युवक को पकड़कर थाना ले आई। पकड़ा गया युवक कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ढोंठावा गांव निवासी अंशु केशरी बताया जा रहा है। घायल टिकैत यादव ने बताया कि वह कौलेश्वरी मेला जा रहे थे। इसी दौरान बलबल के पास आधा दर्जन लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे, जिससे उनके माथे में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस की सक्रियता से हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।





















Total Users : 808299
Total views : 2509876