Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वृद्ध दंपति की गला रेत कर हत्या, इलाके में दहशत

On: February 17, 2026 1:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बादम पंचायत के बाबूपारा गांव में 15 फरवरी की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध दंपति की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वकील दास और उनकी 55 वर्षीय पत्नी झुनियां देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि झुनियां देवी वकील दास की तीसरी पत्नी थीं और वकील दास दिव्यांग थे।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों को मिली। पूर्व मुखिया दीपक दास के अनुसार, एक महिला किसी कार्य से उनके घर गई थी। उसी दौरान उसने शौचालय के पास वकील दास का शव देखा और रोते हुए गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारण और अपराधियों का पता नहीं चल सका है।

घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खोजी कुत्ता और फॉरेंसिक जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार जांच टीम रांची से रवाना हो चुकी है। मृतक दंपति के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र मुंशी दास कोल कंपनी से सेवानिवृत्त हैं और सयाल में रहते हैं। राजेंद्र दास और अशोक दास राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, जबकि रामविलास दास शिक्षक हैं और गोंदलपुरा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

पूर्व मुखिया ने बताया कि दिसंबर माह में भी गांव के पांच घरों में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लगभग 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। वीरेंद्र दास, बूटन दास, मुकेश दास और संतोष दास के घरों में चोरी हुई थी, जबकि देवनाथ दास के घर का ताला तोड़ा गया था। इस संबंध में थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सख्त निगरानी की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मेले में गोलगप्पा खाने से 250 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

मुख्यमंत्री ने संभाला मांझी बाबा का दायित्व

13 वर्षीय दिव्यांग से दुष्कर्म मामले में तांत्रिक को फांसी, कोर्ट ने कहा- यह समाज की चेतना को झकझोरने वाला कृत्य

शिवपुरी-कठौतिया रेल परियोजना अंतिम चरण में, 18 फरवरी को संभावित शुभारंभ

काला बिल्ला लगाकर आवास कर्मियों का विरोध, मांगें नहीं मानीं तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कोयला लदे हायवा की टक्कर से टेंपू पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका परिचालन

कौलेश्वरी मेला जा रहे युवक पर हमला, दो गुटों में मारपीट से क्षेत्र में तनाव

75 हजार आबादी वाला प्रखंड उपडाकघर से वंचित, ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा  मांग पत्र

10 दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ, विधायक व  जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

महाशिवरात्रि पर भौरों में निकली भव्य शिव बारात, हर तरफ भक्तिमय माहौल

रिश्तों में खून की रंजिश: देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या, खुदकुशी की कोशिश

रिश्तों ने ही तोड़ी हिफाज़त की दीवार: नाबालिग से दरिंदगी, पिता और चचेरा भाई गिरफ्तार

Leave a Comment