Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला लदे हायवा की टक्कर से टेंपू पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका परिचालन

On: February 16, 2026 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क किनारे स्थित उड़सू में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चट्टी बारियातु परियोजना से कोयला लेकर जा रहे हायवा ने सवारियों से खचाखच भरे टेंपू को टक्कर मार दी, जिससे टेंपू पलट गया और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल उरांव के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश भुईयां (पदमपुर), कुन्ती देवी (लातेहार), नितेश यादव (गाडीलौंग), उज्जवल कुमार (देल्हो) एवं पूजा कुमारी (टंडवा) को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल पचड़ा गांव में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और जरूरत का सामान खरीदने टंडवा बाजार जा रहे थे। हादसे में कई लोगों के हड्डी एवं माथे में गंभीर चोट आई है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहनों का परिचालन ठप करा दिया। ग्रामीण घायलों के बेहतर इलाज और समुचित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

Leave a Comment