
मयूरहंड (चतरा)। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने मयूरहंड प्रखंड के पन्दनी पंचायत अंतर्गत दुहई गांव में फेवर ब्लॉक पथ का विधिवत उद्घाटन किया। लगभग तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पथ से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते की वजह से काफी परेशानी होती थी। अब पक्का फेवर ब्लॉक पथ बनने से गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी तथा कीचड़ और जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पथ निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि यह सड़क गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।






















Total Users : 807317
Total views : 2508560