Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं व कन्याओं में दिखा विशेष उत्साह

On: February 15, 2026 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा/गिद्धौर। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चतरा शहर के कठौतिया मंदिर, हेरुआ नदी स्थित शिवालय एवं बड़ा शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। खासकर महिलाओं और कुमारी कन्याओं में पूजा को लेकर गहरी आस्था नजर आई। प्रखंड के चर्चित बटेश्वर शिव मंदिर, रामेश्वर शिव मंदिर, सलगा शिव मंदिर, कटघरा शिव मंदिर, बारिसाखी शिव मंदिर, पेक्सा शिव मंदिर, पिंडारकोण शिव मंदिर, बलबल शिव मंदिर एवं मां कालेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की, जबकि कुमारी कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति की मन्नत के साथ भोलेनाथ का पूजन किया। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से अमावस्या तक शिव आराधना का विशेष महत्व बताया जाता है। पूजा में भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध और जल सहित औषधीय सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जाने-अनजाने में हुई भूलों का क्षय होता है तथा मोक्ष फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर शिवलिंग का जलाभिषेक, रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस वर्ष 15 फरवरी को पड़े महाशिवरात्रि को विशेष संयोग वाला बताया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन 12 शुभयोग एवं चार राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो साधना और पूजा के लिए अत्यंत फलदायी है। पूजा में शामिल प्रतिमा देवी, गायत्री देवी, नीतू देवी, प्रतिमा कुमारी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक सुहागिन स्त्री को महाशिवरात्रि का व्रत अवश्य करना चाहिए। उनका कहना था कि भगवान भोलेनाथ की आराधना से काम, क्रोध, मोह और लोभ जैसे नकारात्मक भावों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा और देर रात तक भक्ति का वातावरण बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

यशवंत कुमार का आईटीबीपी में चयन, बारीसाखी पंचायत में जश्न का माहौल

महाशिवरात्रि पर महादेव मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में दस दिवसीय पशु मेले का आज से शुभारंभ, डेढ़ लाख की गाय बनी आकर्षण का केंद्र

लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की शिव–पार्वती महिमा

मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश रंजन उरांव ने जारी किया ‘विकास नीति’ घोषणापत्र; गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर अखिलेश्वर धाम में उमड़े भक्त, लोगों ने की पूजा अर्चना

वार्ड संख्या 19 के प्रत्याशी कुमार अभिषेक ने किया सघन जनसंपर्क, ‘बेबी वॉकर’ छाप के लिए मांगा समर्थन

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

Leave a Comment