
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रसिद्ध कौलेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित दस दिवसीय पारंपरिक पशु मेले का सोमवार से शुभारंभ होगा। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेले में विभिन्न नस्लों के पशु लाए गए हैं, जिनमें एक विशेष नस्ल की गाय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस आकर्षक और उत्तम नस्ल की गाय की कीमत एक लाख पैंतीस हजार रुपये बताई जा रही है। दूर-दराज से आए पशुपालक और खरीदार इस गाय को देखने और उसकी गुणवत्ता परखने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला परिसर को सजाया-संवारा गया है तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाला यह पशु मेला क्षेत्र की पहचान बन चुका है। मेले के माध्यम से न केवल पशुपालकों को बेहतर बाजार मिलता है, बल्कि ग्रामीणों के बीच आपसी मेल-मिलाप और परंपराओं का संरक्षण भी होता है।























Total Users : 807236
Total views : 2508462