
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत निवासी यशवंत कुमार पिता तीरथ साव आईटीबीपी में होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जैसे ही चयन की सूचना गांव पहुंची, परिवारजनों सहित पूरे पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई। यशवंत कुमार की इस सफलता पर बारीसाखी पंचायत सहित पूरे गिद्धौर प्रखंड में जश्न मनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने यशवंत के उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की कामना की। बधाई देने वालों में मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, डॉ. महेश साव, विकास कुमार बीकू सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सीमाओं की रक्षा करने वाली प्रतिष्ठित अर्द्धसैनिक बल में चयन होना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यशवंत की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।























Total Users : 807236
Total views : 2508462