Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस पहुंची, पूछताछ के बाद दी चेतावनी

On: February 15, 2026 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह पनारी गांव अंतर्गत नौकाडीह टोला में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पूछताछ की। जानकारी के अनुसार प्रमोद यादव के घर पर कुछ लोगों की बैठक चल रही थी, जहां कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किए जाने की बात सामने आई। ग्रामीणों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना के अवर निरीक्षक दिलीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कुछ लोग मौके से निकल गए। पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा कड़ी चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस प्रकार की गतिविधि की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नावाडीह में ओम दास के घर पर प्रति सप्ताह बैठक आयोजित की जाती है, जहां आसपास की महिलाओं को धार्मिक कथा के नाम पर बुलाया जाता है और बाद में उन्हें प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। अवर निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ महिलाएं बिहार के इमामगंज और शेरघाटी क्षेत्र से आई होने की बात कही। महिलाओं ने बताया कि वे धार्मिक सभा में शामिल होने आई थीं। हालांकि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया है और भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

संकुल साधन सेवी महेंद्र पासवान का हृदय गति रुकने से निधन, गांव में शोक

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा

सीएचसी में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत पर डीसी से शिकायत

बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक, रोजगार व मुआवजा पर बनी रणनीति

खेल मैदान की मांग को लेकर सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

यशवंत कुमार का आईटीबीपी में चयन, बारीसाखी पंचायत में जश्न का माहौल

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं व कन्याओं में दिखा विशेष उत्साह

महाशिवरात्रि पर महादेव मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में दस दिवसीय पशु मेले का आज से शुभारंभ, डेढ़ लाख की गाय बनी आकर्षण का केंद्र

लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की शिव–पार्वती महिमा

मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश रंजन उरांव ने जारी किया ‘विकास नीति’ घोषणापत्र; गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

Leave a Comment