Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा

On: February 15, 2026 9:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने रविवार को किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वीआईपी प्रवेश, वीवीआईपी प्रवेश द्वार, सामान्य प्रवेश द्वार, मीडिया प्रवेश द्वार, रैयत एवं प्रबंधन प्रवेश द्वार का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े जिम्मेदार लोगों को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा महोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश द्वारों पर जांच व्यवस्था और निगरानी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुभम खंडेलवाल, पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा, निरीक्षक सहित थाना प्रभारी अभिषेक सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस पहुंची, पूछताछ के बाद दी चेतावनी

सीएचसी में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत पर डीसी से शिकायत

बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक, रोजगार व मुआवजा पर बनी रणनीति

खेल मैदान की मांग को लेकर सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

यशवंत कुमार का आईटीबीपी में चयन, बारीसाखी पंचायत में जश्न का माहौल

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं व कन्याओं में दिखा विशेष उत्साह

महाशिवरात्रि पर महादेव मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में दस दिवसीय पशु मेले का आज से शुभारंभ, डेढ़ लाख की गाय बनी आकर्षण का केंद्र

लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की शिव–पार्वती महिमा

मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश रंजन उरांव ने जारी किया ‘विकास नीति’ घोषणापत्र; गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर अखिलेश्वर धाम में उमड़े भक्त, लोगों ने की पूजा अर्चना

Leave a Comment